सांपला। राजकीय महाविद्यालय सांपला में शनिवार को स्टूडेंट लीगल लिटरेसी मिशन के तहत जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. परम भूषण आर्य ने किया और उन्होंने विद्यार्थी जीवन में कानूनी जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ रोशन लाल रोहिला
प्रतियोगिता में अर्ध सरकारी 14 कालेजों के करीब 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में एलएन हिंदू कॉलेज की लगन प्रथम रही, कविता पाठ में नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय की अनुराग व पेंटिंग में विशाल प्रथम रहा। क्विज में राजकीय महाविद्यालय सांपला प्रथम रहा। निबंध लेखन में महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय से यशिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। स्लोगन राइटिंग में राजकीय महिला महाविद्यालय से पूजा प्रथम व वाद विवाद प्रतियोगिता में नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के निकुंज व मंदीप प्रथम रहे। स्किट में पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय प्रथम रहे। मंच संचालन डॉ. दीपक लठवाल व डॉ. निधि ने किया। डाॅ. अंकिता ने सभी का आभार व्यक्त किया।