फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: उपमंडल स्तर पर भी लगे समाधान शिविर, एक दिन में आईं 121 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आम लोगों की समस्याएं दूर करने के लिए जिला मुख्यालय के अलावा उपमंडल स्तर पर भी शिविर लगाए गए। शुक्रवार को एक दिन में 121 शिकायतें पहुंचीं। उपायुक्त (डीसी) की जगह अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) वैशाली सिंह ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्तर पर समाधान शिविर में सुबह नौ से 11 बजे तक जनशिकायतें सुनीं। साथ ही अधिकारियों को हिदायत दी कि समस्याओं का तत्काल प्रभाव से समाधान करें।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि पांचवें दिन शुक्रवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार व एसडीएम आशीष कुमार के साथ लघु सचिवालय स्थित सभागार में जन शिकायतें सुनी गई। मौके पर दूसरे विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। शिविर के 5वें दिन 121 शिकायतें मिलीं। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। इन शिविरों में मिलने वाली शिकायतों का शाम तक निपटारा करने के प्रयास किया जाता है।
शिविर में प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, स्थानीय निकाय से अनापत्ति प्रमाण पत्र, नगर पालिकाओं से नक्शे की स्वीकृति, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पुलिस, बिजली, सिंचाई व जन स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी शिकायतें ज्यादा आ रही हैं। शिविर में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला राजस्व अधिकारी कनब लाकड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें