फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांघी में सेल्समैन पर पिस्तौल तान शराब ठेके से लूटे 15 हजार रुपये व शराब की पेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सांघी में रविवार शाम करीब छह बजे शराब ठेके के सेल्समैन पर पिस्तौल तानकर कार सवार युवकों ने 15 हजार रुपये और शराब की पेटी लूट ली। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपी काले रंग की कार से फरार हो गए। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत जिले के गंगेसर गांव निवासी अरविंद ने बताया कि वह सांघी गांव के शराब ठेके पर सेल्समैन की नौकरी करता है। रविवार शाम करीब छह बजे एक काली कार में पांच युवक आए, जिसमें सांघी गांव के दो युवक शामिल थे। आरोपी युवक ठेके के पास स्थित परचून की दुकान में गए। इसके बाद दुकान के अंदर वाले रास्ते से ठेके में घुस गए। आरोपियों ने अरविंद और उसके साथी अमित की कनपटी पर पिस्तौल तान दी और15 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी एक पेटी शराब उठाकर कार से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें