फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: संतों ने स्वामी धर्मपुरी को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गोकर्ण स्थित डेरा बाबा लक्ष्मणपुरी धर्मस्थल पर स्वामी धर्मपुरी के श्राद्ध पर रविवार को भंडारा लगाया। इसमें साध-संगत ने स्वामी धर्मपुरी की समाधि पर पूजा अर्चना कर उनकी समाज के प्रति समर्पित सेवाओं को याद किया। सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बाबा लक्ष्मणपुरी का डेरा चिमटे वाले बाबा के नाम से विख्यात है। यहां साध-संगत आशीर्वाद लेने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से आती हैं। गोकर्ण पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कपिलपुरी महाराज व महंत कमलपुरी महाराज ब्रह्मलीन संतों के आदर्शों पर चलकर सनातन धर्म की ध्वजा बुलंद कर रहे हैं। श्राद्ध व भंडारे के समय संत महात्माओं के अलावा बाबा के भक्तों ने भी लंगर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें