फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नीरज फरिदपुरिया के संपर्क में था साहिल, पांच दिन के रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
किलोई गांव में बरात में आए डीघल निवासी फाइनेंसर मंजीत की हत्या के आरोप में पुलिस ने मुठभेड़ में घायल खरखौदा निवासी साहिल को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए द्वितीय प्रभारी सतीश कादियान ने बताया छह दिसंबर को सूचना मिली कि गांव किलोई में स्थित भूमि गार्डन में शादी समारोह में गोलियां चली हैं। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। डीघल निवासी मंजीत व बल्लम निवासी मंदीप को गोलियां लगी थीं। पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में डॉक्टरों ने मंजीत को मृत घोषित किया गया। पुलिस ने मृतक के भाई मुकेश की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया था।
भाऊ गैंग ने ली थी वारदात की जिम्मेदारी
सोशल मीडिया पर भाऊ गैंग ने वारदात की जिम्मेदारी ली थी। बाद में पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि आरोपी साहिल गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के दोस्त नीरज फरीदपुरिया के संर्पक में था। उसी के कहने पर मंजीत हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

यह था मामला
शिकायतकर्ता मुकेश ने बताया था कि वह अपने भाई मंजीत के साथ अपने चाचा सतीश के लड़के के शादी समारोह में किलोई में आया था। रात करीब साढ़े 10 बजे भूमि गार्डन हाॅल में खाना खा रहे थे। इसी दौरान हाॅल के अंदर दो-तीन अज्ञात युवक आए और मंजीत के सिर व गर्दन पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान साथ मे बैठे मंदीप को भी गोलियां लगीं। तीनों युवक फायरिंग करते हुए भागने लगे। मुकेश ने बचाव में अपनी लाइसेंसी हथियार से हवाई फायर किया। तीनों युवक गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गए। वारदात के दो दिन बाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद खरखौदा निवासी साहिल व फतेहाबाद निवासी जसबीर को काबू किया था। गोली लगने से दोनों घायल हो गए थे। साहिल के ठीक होने पर अब उसे काबू किया गया है। वारदात के आरोप में पुलिस ललित, रोहित, रविन्द्र, हरीश व अजय को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें