10सीटीके19..गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर हुई पोस्टर मेकिंग प्र
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेताओं को प्राचार्य डॉ. जय पाल शर्मा ने सम्मानित किया। स्पर्धा में बीसीए प्रथम वर्ष का छात्र साहिल प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष का छात्र जतिन द्वितीय, बीए प्रथम वर्ष का छात्र ऋतिक तृतीय रहा। बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मुस्कान व बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अनुष्का को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
प्रो. डॉ. जयपाल शर्मा ने कहा कि आत्महत्या रोकथाम में समाज के हर एक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। अपने आस-पास रहने वाले दोस्तों, रिश्तेदारों व साथ काम करने वाले लोगों की स्थिति की हम सभी को समझ होती है। ऐसे लोगों के मूड या व्यवहार या उनकी कही बातों में कुछ अलग या बदलाव या निराशा महसूस कर रहे हैंए तो उस पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए। इस तरह के संकेतों का समय रहते पहचान कर व्यक्ति से बात करना एक संभावित आत्महत्या की रोकथाम में मददगार हो सकता है।