फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आत्महत्या रोकथाम दिवस पर विद्यार्थियों की शंकाओं को किया निवारण

विज्ञापन
10सीटीके20..पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की गाइडेंस एंड काउंसलिंग
विज्ञापन
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर एक्सटेंशन लेक्चर हुआ। कार्यक्रम मनोविज्ञान विभाग की गाइडेंस एंड काउंसिलिंग सेल की ओर से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की डॉ. प्रीति व डॉ. भूपेंद्र ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने आत्महत्या के कारणों व लक्षणों की रोकथाम पर विभिन्न उदाहरणों के साथ विस्तार से प्रकाश डाला। मनोविज्ञान विभाग के इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विभाग की सराहना की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की ओर से पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी शंकाओं का निवारण किया गया। इस मंच का संचालन गाइडेंस और काउंसिलिंग सेल की डॉ. अनीता मलिक ने किया। अंत में मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश सिंह ने आभार जताया। इस मौके पर डॉ. सुनील राठी, डॉ. सुमन उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें