रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के जेनेटिक्स विभाग में जूनियर्स ने सीनियर्स को फेयरवेल पार्टी दी। यहां साहिल मिस्टर फेयरवेल व संजू मिस फेयरवेल बनीं।जेनेटिक्स विभाग की अध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी वशिष्ठ ने कार्यक्रम में सीनियर विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बेहतर कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित किया। फेयरवेल पार्टी में साहिल को मिस्टर फेयरवेल व संजू को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। हिमांशु मिस्टर पर्सनालिटी, महिला मिस कोंगेनाल्टी व पिंकी को मिस फैशनिस्टा बनीं। प्राध्यापक डाॅ. एसके तिवारी, डाॅ. रीतू यादव, डाॅ. नीलम सहरावत व डाॅ. मुकेश तंवर ने भी सीनियर विद्यार्थियों को बेहतर कॅरिअर निर्माण की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने क्विज गेम्स व सांस्कृतिक गतिविधियों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर विभाग के शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।