फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दो से अवैध हथियार बरामद, 10 शराब सहित गिरफ्तार

Mon, 29 Apr 2024 03:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने लोकसभा चुनाव को लेकर सर्च अभियान तेज कर दिया है। दो युवकों को जहां अवैध हथियारों सहित दबोचा है, वहीं 10 से शराब बरामद की है।सीआईए द्वितीय प्रभारी एसआई आजाद सिंह ने बताया कि शुगर मिल भाली आनंदपुर के पास डोभ गांव के युवक राहुल को देसी पिस्तौल सहित काबू किया है। इस पर बहुअकबरपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है। वहीं, महम थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि फरमाना गांव से ब्राह्मणवास की तरफ जाने वाले मोड के पास राहुल निवासी ब्रह्ममणवास को काबू किया, इसके पास एक देसी पिस्तौल व एक कारतूस मिला। वहीं, पुलिस ने गांधी कैंप के मोहित को 11 बोतल, अमित उर्फ़ बाबा से 11 बोतल, शाका निवासी पाडा मोहल्ला से 13 बोतल, सतीश निवासी लाखनमाजरा से 10 बोतल, सचिन निवासी कलानौर से 12 बोतल, सूरज निवासी काहनौर को 10 बोतल, अर्पित निवासी गांधी कैंप से 11, जगदीश निवासी मोखरा खेड़ी से 11 बोतल, विकास निवासी एकता कॉलोनी से 26 बोतल व अमित उर्फ मीतू निवासी बोहर से 12 बोतल बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें