फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लेफ्टिनेंट बने साहिल और अंकुश सम्मानित

Tue, 25 Mar 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जांगिड़ भवन में आयोजित प्रतिभा सम्मान व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान श्याम नगर के साहिल जांगिड़ और मुरलीपुर के अंकुश जांगिड़ को लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कैलाश चंद जांगिड़ ने दोनों प्रतिभाओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि साहिल व अंकुश जांगिड़ ने सेना में उच्च पद हासिल कर समाज व क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उन्होंने समाज के युवाओं से ऐसी प्रतिभाओं से प्रेरणा लेकर समाज हित में कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर रेवाड़ी ग्रामीण ब्लॉक से अशोक कुमार जांगिड़, खोल ब्लॉक से कृष्ण कुमार जांगिड़, बावल ग्रामीण ब्लॉक से सूबे सिंह जांगिड़ को जिला अध्यक्ष ने पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई। जिला अध्यक्ष ने नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए समाज हित में कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर जांगिड़ समाज के लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें