फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दौड़ में सागर तो लंबी कूद में अक्षय ने मारी बाजी

Sat, 25 Oct 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
25जेएनडी08 : प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी।स्रोत कोच
विज्ञापन
जुलाना। मेरा युवा भारत संस्था ने जुलाना खंड में कबड्डी, लंबी कूद और दौड़ का आयोजन किया है। इसमें करीब 120 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दौड़ में सागर ने प्रथम, तरुण ने द्वितीय और नकुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं लंबी कूद में अक्षय ने प्रथम, अंकित ने द्वितीय और सागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और कबड्डी में करसोला की टीम प्रथम व देवरड़ की टीम दूसरे स्थान पर रही।
लड़कियों की लंबी कूद में तनु ने प्रथम अंतिम ने द्वितीय और किरण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और दौड़ में किरण ने प्रथम और तनु ने दूसरा और निधि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और कबड्डी में लुदाना की टीम कबड्डी में प्रथम स्थान, सोनिया इंटरनेशनल स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोनिया इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन समुंद्र लाठर ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेलों से खिलाड़ी का मानसिक और शारीरिक विकास होता है।
खेलों से खिलाड़ियों में एक लीडर की गुणवत्ता आती है और समय के सदुपयोग और साथ में काम करने की भावना पैदा होती है। चंद्रशेखर आजाद युवा क्लब के प्रधान अजीत लाठर ने कहा कि मेरा युवा भारत द्वारा खेलों का आयोजन करवाया जाता है।
नशा मुक्ति अभियान जींद के इंचार्ज नरेश कुमार ने युवाओं से अधिक से अधिक खेलों में भाग लेने के अपील की और कहा कि युवा खेलों से जुड़े और नशे को छोड़ें।
आपके आसपास भी कोई नशा करता है या आपको नशे के लिए कोई प्रेरित करता है तो आप उनकी शिकायत हमें दे सकते हैं प्रशासन के द्वारा पूरी मदद की जाएगी और नाम देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस अवसर पर मोनू लाठर और ममता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें