फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा रहेगी प्राथमिकता : आईजीपी

Sat, 05 Jul 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। आईजीपी स्टेट क्राइम से पंचकूला से स्थानांतरित होकर आईं नाजनीन भसीन ने शुक्रवार को साउथ रेंज रेवाड़ी का कार्यभार संभाल लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता रहेगी।
कार्यालय पहुंचने पर एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, एसपी महेंद्रगढ़ पूजा वशिष्ठ, एसपी पलवल वरुण सिंगला, एसपी नूंह राजेश कुमार, यादविन्द्र सिंह उप अधीक्षक कार्यालय ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

आईजीपी नाजनीन भसीन 2007 बैच की पुलिस अधिकारी हैं। उनके पास आरटीसी भोंडसी गुरुग्राम अतिरिक्त कार्यभार भी है। इससे पहले उन्होंने आइजीपी स्टेट क्राईम ब्यूरो पंचकूला, पुलिस आयुक्त सोनीपत, संयुक्त पुलिस आयुक्त गुरुग्राम, एसपी रेवाड़ी, एसपी नूंह के तौर पर सेवाएं दी हैं।
कार्यभार संभालते ही उन्होंने कार्यालय के सभी मुलाजमान को मेहनत और लगन से कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सभी मुलाजिम पुलिस महानिदेशक हरियाणा के दिशा-निर्देश अनुसार सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य करें।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि साउथ रेंज को अपराध मुक्त करने के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे। महिलाओं की सुरक्षा व नशे की रोकथाम उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीड़ित फरियादों की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई कर और उन्हें शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलवाया जाए। आईजी नाजनीन भसीन ने कहा कि समय समय पर आमजन के साथ बैठक कर उनका सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें