फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सैलून और ब्यूटी पार्लर कर्मचारियों को बांटी गई सुरक्षा किट

विज्ञापन
01-रोहतक में बारबर एवं ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत बारबर कर्मचारियों को हेपेटाइटिस
विज्ञापन
रोहतक। एमटीएफसी संस्था ने रविवार को सैलून और ब्यूटी पार्लर कर्मचारियों को हेपेटाइटिस बी से बचने के लिए किट बांटे।
विज्ञापन

पीजीआईएमएस के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण मल्होत्रा ने बताया कि सैलून और ब्यूटी पार्लर में कार्य करने वाले कर्मचारी भी हाई रिस्क की श्रेणी में आते हैं। वह ग्राहक के किसी प्रकार के कट लगने पर खून के रिसाव से संक्रमित हो सकते है। किट में ब्लेड और अन्य उपकरणों को रखने के लिए कंटेनर, केमिकल, पेपर नैपकिन और सैनिटाइजर है। एमटीएफसी सस्था संस्थापक नवीन ढल के सहयोग से वॉलंटियर्स सोनिया, लव, मयंक व अंकित ने 20 सैलून और ब्यूटी पार्लर को सुरक्षा किट का वितरण किया।
विज्ञापन

डॉ. प्रवीण मल्होत्रा ने बताया कि काला पीलिया (हेपेटाइटिस बी और सी) के इलाज के साथ बचाव भी जरूरी है। निशुल्क इलाज पीजीआईएमएस रोहतक समेत हरियाणा के सभी सरकारी सिविल अस्पतालों में उपलब्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें