रोहतक। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के मुक्केबाजी में द्वारका के सचिन पावड़िया ने सिल्वर व आजादगढ़ निवासी हर्षित ओहल्याण ने कांस्य पदक जीता है। राजस्थान के भरतपुरा में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया गया जिसका शुक्रवार को समापन हुआ। इसमें खिलाड़ियाें ने मुक्केबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है।
कोच दीपक छिक्कारा ने बताया कि स्टार बॉक्सिंग स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ी सचिन ने नवंबर में राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया था जबकि 2025-26 ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
रुड़की की बेटी भारती ने सिल्वर जीता
रुड़की की बेटी भारती ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी में बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल जीता है। ग्रामीणों ने भारती के जीतने पर बधाई दी। भारती रुड़की के शहीद बतून सिंह स्टेडियम की बॉक्सर हैं।
39...रुड़की की बॉक्सर भारती जीत के बाद कोच के साथ। स्रोत : कोच