फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आरडब्ल्यूए सदस्य जुटाएंगे चंदा

विज्ञापन
सेक्टर-3 के सामुदायिक केंद्र में आयोजित बैठक के बाद मौजूद ऑल सेक्टर्स रेजिडेंट्स वैलफेयर एसोसिए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सेक्टर-3 के सामुदायिक केंद्र में ऑल सेक्टर्स रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की संयोजक कदम सिंह अहलावत व प्रधान रणबीर सिंह छिल्लर की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इसमें बाढ़ पीड़ित पंजाब के परिवारों, उनके पशुओं की मदद किए जाने एजेंडा था। विचार विमर्श के बाद सभी की सहमति से प्रस्ताव पास हुआ कि प्रत्येक सेक्टर एसोसिएशन कमेटी गठित कर सेक्टरों में जाकर चंदा एकत्रित करेंगे। इसके लिए अगले हफ्ते होने वाली समीक्षा बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। साथ ही, जमा धनराशि को पंजाब भेजे जाने की योजना पर निर्णय लिया जाएगा। बठक में सेक्टर-1 से पवन आहूजा व धनराज रंगा, सेक्टर-2 से कृष्ण लाल मग्घू, सेक्टर-14 से संतलाल बुद्धवार, सेक्टर-3 से बलबीर सिंह मलिक, होशियार सिंह दलाल व सुखबीर हुड्डा, सेक्टर-4 से वजीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें