फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों को मिले 200 करोड़, सैलरी वीक में नहीं आएगी दिक्कत

Sat, 31 Dec 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
सरकारी विभागों और कई निजी कंपनियों के कर्मचारियों को आज मिल सकता है वेतन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक जनवरी को रविवार होने की वजह से शनिवार को ही सरकारी विभागों और कई निजी कंपनियों के कर्मचारियों के बैंक खातों में सैलरी आ जाएगी। नोटबंदी के बाद ऐसा पहली बार होगा कि सैलरी वीक में वेतन निकालने में कर्मचारियों को उतनी दिक्कत नहीं होगी। रोहतक को एक दिन पहले ही आरबीआई से 200 करोड़ रुपये मिल गए हैं। वहीं, बैंकों में नई करेंसी जमा होने के चलते भी नकदी मिलने में सुधार की उम्मीद है। शहर में एसबीआई के अलावा अन्य बैंकों के एटीएम भी चालू होने की आशा है। नकदी की उपलब्धता होने की वजह से लोगों को पर्याप्त नकदी भी मिल सकेगी।
विज्ञापन


वहीं, पुराने नोट जमा होने का आखिरी दिन होने के चलते शुक्रवार को बैंकों में करोड़ों रुपये जमा हुए। एसबीआई की मेन ब्रांच में ही 1.40 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। निजी और राष्ट्रीयकृत बैंकों की मुख्य शाखाओं में हजार और पांच सौ रुपये के पुराने नोट जमा कराने के लिए सुबह से ही लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। हालांकि, छोटी शाखाओं में लंच टाइम से पहले ही भीड़ छंट गई। यही नहीं, शहर में जो भी एटीएम चल रहे थे उनमें पैसे निकालने के लिए 15 से 20 लोग ही थे। कुछ बैंकों में हालात ऐसे थे कि पैसे होने के बावजूद निकालने वाले नहीं थे।

15 दिन से नहीं मिल रही चेक बुक

कैशलेस भुगतान करने के लिए लोगों को 15 दिन से चेक बुक नहीं मिल रही है। सुभाष नगर निवासी सुंदर जेटली ने बताया कि उनके भाई किडनी के रोगी हैं। उनका आपरेशन होना है, इसलिए करीब 15 दिन पहले स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की मुख्य शाखा में जाकर चेक बुक के लिए आवेदन किया था। उन्हें अब तक चेक बुक नहीं मिली है। बैंक कर्मचारी घर पर चेक बुक आने की बात कहते हैं।
विज्ञापन


चालान कटाने के लिए भटकते रहे युवा

सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले युवा चालान कटाने के लिए दिनभर भटकते रहे। एसबीआई की मुख्य शाखा में चालान काउंटर नहीं बनने की वजह युवा काफी परेशान रहे। इस वजह से लोगों ने नाराजगी भी जताई। इसके बाद बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने एक कर्मचारी को जिम्मेदारी दी और चालान कटने शुरू हुए। यही नहीं, एसबीआई बैंक के एटीएम में पासबुक में एंट्री कराने वालों की लंबी लाइनें लगी रही। इसकी वजह से काफी लोग भ्रम में रहे।
 
सैलरी वीक के लिए तैयार, साढ़े 3 लाख जमा

लघु सचिवालय स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के मैनेजर एनएस रावत ने बताया कि सैलरी वीक के लिए तैयार हैं। उनकी शाखा में निजी स्कूलों और बिजली निगम का खाता है। इस वजह से नई करेंसी आनी शुरू हो गई है। इसी में से करीब छह लाख रुपये रखे हैं। उन्होंने बताया कि आखिरी दिन बैंक में करीब साढ़े तीन लाख पुराने नोट जमा हुए हैं।

हालात अब पहले जैसे नहीं रहे हैं। शनिवार से और सुधार होगा। सैलरी वीक में कर्मचारियों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। जो लोग डेबिट या क्रेडिट कार्ड से स्वैप करके पैसों का भुगतान कर रहे हैं अगर ग्राहक के खाते में से पैसे कट जाते हैं और दुकानदार के खाते में नहीं आते हैं तो वह बैंक में जाकर चेक करें। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। उनके खाते में सप्ताह के भीतर पैसे आ जाएंगे। इंटरनेट में तकनीकी दिक्कत आने की वजह से मैसेज नहीं आया होगा।
विज्ञापन

- नरेश कुमार बंसल, एलडीएम, रोहतक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें