फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हाफ मैराथन 10 किमी में धावक नरेंद्र प्रथम

विज्ञापन
-फोटो 59 : दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली वेगस मॉल में द्वारका हाफ मैराथन एंड चेरिटी दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली-एनसीआर से सभी उम्र के लगभग 2500 धावकों ने भाग लिया। ग्रुप के धावक नरेंद्र जांगड़ा ने 10 किलोमीटर दौड़ में पहला स्थान पाया। ग्रुप सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के 120 धावकों ने दौड़ में भाग लिया। प्रतियोगिता में महिलाओं ने भी भाग लिया। सुबह चार बजे यह दौड़ हुई।
विज्ञापन

पांच बजे से 21 किलोमीटर, 5:15 पर 15, 5:30 पर 10 और 5:45 पर 5 किलोमीटर की दौड़ हुई। बहादुरगढ रर्नस ग्रुप से 5 किमी लड़कियों की दौड़ में 14 से कम आयु वर्ग मे अक्साईनी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 14 से 18 आयु वर्ग में प्रीति सैनी ने दूसरा, 30 से 40 आयु वर्ग में डॉ. किरण छिल्लर ने तीसरा, 40 से 50 आयु वर्ग में किरण नरूला ने दूसरा, 5 किमी पुरुषों की दौड़ में 50 से 60 आयु वर्ग मे धर्मवीर ने पहला, राजेश कुमार ने दूसरा, 60 से 70 आयु वर्ग राकेश कुमार छाबड़ा ने दूसरा, 10 किमी पुरुषों में नरेंद्र जांगड़ा ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त किया।
10 किमी दौड़ के 50 से 60 आयु वर्ग की महिलाओं में उर्मिला डबास ने पहला, 60 से 70 आयु वर्ग में कृष्णा राणा ने पहला, 15 किमी पुरुषों की 40 से 50 आयु वर्ग मे धर्मेंद्र ने पहला, धर्मवीर ने दूसरा, 21 किमी की पुरुष दौड़ में 50 से 60 आयु वर्ग में डॉ. सुरेंद्र सहरावत ने पहला, कर्नल केएस बधवार ने दूसरा, 60 से 70 आयु वर्ग में आरके मोर ने दूसरा और अशोक कुमार ने तीसरा स्थान पाया। विजय कुमार, रमाकांत, प्रवीन कुमार सांगवान, राकेश छिकारा, प्रियंका, रोहतास कुमार, श्वेता कुमारी, सुनील कुमार, विदित, आकाश कुमार, बह्म प्रकाश मान, गीता देवी समेत अन्य ने दौड़ पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें