13सीटीके52..रुद्रांश। स्रोत परिजन
रोहतक। सांघी गांव के रुद्रांश ने 33वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता तमिलनाडु में हुई। रुद्रांश ने सब यूथ मेन और यूथ मेन में 10 मीटर एयर पिस्टल दोनों में स्वर्ण पदक जीता। रुद्रांश के पिता संदीप शर्मा ने बताया की रुद्रांश का बचपन से ही निशानेबाजी का शोक था। उन्होंने रुद्रांश को 2023 में रोहतक की सेक्टर-3 की निजी अकादमी में मोनू जांगड़ा और रोबिन मोर के पास शूटिंग प्रैक्टिस के लिए छोड़ा था।