फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिला की मौत पर निजी अस्पताल के बाहर परिजनों का हंगामा

Thu, 15 Feb 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मरीज की मौत पर बुधवार सुबह आकाशवाणी के पास निजी अस्पताल के बाहर परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। हंगामा सुबह 8 से 11 बजे तक हुआ। प्रदर्शनकारी परिजन छह लाख रुपये मांग रहे थे, जबकि चिकित्सक डेढ़ लाख रुपये देने को तैयार था। बाद में पुलिस ने बीच में आकर परिजनों को सांत्वना देते हुए चिकित्सक से बात कराई। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

भाली आंनदपुर निवासी सोना देवी (मृतक) के परिजनों ने आरोप लगाया कि निजी अस्पताल में गुर्दे की पथरी का ऑपरेशन कराया था। ऑपरेशन के दौरान पैर की कोई नस दब गई। इस कारण पैर का रक्त संचार पूरी तरह से रुक गया और मरीज चलने-फिरने में असक्षम हो गया। इस पर अस्पताल के चिकित्सकों ने मरीज व परिजनों को बिना संज्ञान में लिए ही दोबारा से ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन से भी बात नहीं बनी और मरीज की हालत पहले से ज्यादा खराब हो गई। इसके चलते मरीज को दिल्ली के एक कैंसर अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां मंगलवार देर रात सोना देवी की मौत हो गई। इस पर मरीज भड़क गए और अस्पताल के बाहर हंगामा करने लगे। यहां पुलिस पहुंची और हंगामा रोकने का प्रयास किया। इसी बीच अस्पताल संचालक और मरीज के परिजनों ने बातचीत से समझौता कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें