फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आईपीएस अधिकारी बनकर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे ठगे साढ़े 61 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आईपीएस अधिकारी बनकर किलोई दोपाना गांव के युवक को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक व्यक्ति ने साढ़े 61 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में किलोई दोपाना के युवक ने बताया कि 13 मई को उसके पास एक अनजान व्यक्ति की कॉल आई। सामने वाला बोला- आपने एक लड़की को वीडियो कॉल कर अश्लील बातें की हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है, अगर वीडियो हटवाना चाहते हैं तो एक नंबर पर बात करें। वह आईपीएस अधिकारी बोल रहा है। जब उसने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उससे 21 हजार 500 रुपये मांगे। उसने रुपये भेज दिए। थोड़ी देर बाद फिर कॉल आई। बताया गया कि एक वीडियो हट गया है। तीन वीडियो और बचे हैं। इसके लिए 40 हजार रुपये गूगल पे कर दीजिए। उसने डर के मारे 40 हजार रुपये और भेज दिए। फिर 11 हजार रुपये और मांगे। पैसे न होने के कारण वह भेज नहीं सका। बाद में उसे पता चला कि उसके साथ फर्जीवाड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें