रोहतक। जिले के गांव माड़ौदी रांगड़ान में दंपती रात को दरवाजा खुला छोड़कर गहरी नींद सोया हुआ था। चोर मकान के अंदर घुसे और अलमारी खोलकर जेवरात निकाल कर ले गए। कलानौर थाने में केस दर्ज किया गया है।
माड़ौदी रांगड़ान निवासी दीपक ने बताया कि 15 जून की रात को वह और उसकी पत्नी सपना कूलर चलाकर घर के आंगन में सो रहे थे। सुबह उठे तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के अंदर ही चॉबी थी, जिसे खोलकर चोर लॉकर से एक सोने का तबीज, दो जोड़ी पाजेब, एक सोने की अंगूठी, एक चांदी का हथफूल व चांदी की चुटकी निकाल कर ले गए।