महम। श्रीनगर में तैनात सीआरपीएफ जवान भैणी चंद्रपाल निवासी सोमबीर का मोबाइल फोन हैक कर साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 57,638 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की पत्नी सुमन ने ज्वाइंट खाता होने के चलते महम थाने में शिकायत दी है। सुमन ने बताया कि उनके पति की ड्यूटी श्रीनगर में है। 12 जून को उनका मोबाइल हैक हो गया था। 15 जून को उन्हें पैसों की जरूरत पड़ी तो खाते से 57,638 रुपये निकले हुए मिले। सुमन ने बताया कि उनका ज्वाइंट खाता महम स्थित एसबीआई में है। सुमन की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद