रोहतक। सुभाष चौक के नजदीक स्थित इंडियन बैंक के एटीएम बूथ पर डेबिट कार्ड बदलकर युवक ने बुजुर्ग के खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए। सेक्टर-4 निवासी देवतादीन (71) ने इस संबंध में आर्य नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
देवतादीन ने दर्ज एफआईआर बताया कि उन्हें पैसे की जरूरत थी। 27 जून को दोपहर दो बजे वह एटीएम से पैसे निकालने के लिए सुभाष चौक के नजदीक स्थित इंडियन बैंक के एटीएम बूथ पर गए थे। उन्होंने 2000 रुपये निकालकर बैलेंस चेक करने लगे तो एक युवक आया और मदद करने के लिए कहा।
युवक ने दो-तीन बार बैलेंस की जांच करने के बाद बोला की तकनीकी दिक्कत है। डेबिट कार्ड देकर वह चला गया। वह भी घर आ गए। थोड़ी देर बाद उनके खाते से 45,000 रुपये निकलने के संदेश आए। उन्हें शक है कि युवक ने डेबिट कार्ड बदलकर उनके खाते से पैसे निकाल लिए हैं।