फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खाते में साइबर ठगी के 2.7 करोड़ रुपये जमा करवाए

Thu, 30 Jul 2026 04:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक युवक की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। उसकी फर्म के बैंक खाते का दुरुपयोग कर करीब 2.7 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फतेहपुरी कॉलोनी निवासी प्रवेश ने पुलिस को शिकायत दी। उसने एमआर इंटीरियर नाम से एक फर्म बनाई है। उसका इंडसइंड बैंक में एक चालू खाता है। करीब दो साल पहले उसकी पहचान सांघी निवासी रोहित उर्फ गोलू से हुई थी। जनवरी 2026 में रोहित ने विदेश से भुगतान मंगवाने का बहाना बनाया। उसने फर्म के बैंक खाते की जानकारी, मोबाइल नंबर और सिम ले ली। बाद में रोहित ने मोबाइल और सिम वापस नहीं किए। उसने प्रवेश से संपर्क भी बंद कर दिया।
ठगी का खुलासा और आरोप

कुछ समय पहले प्रवेश को पुलिस नोटिस मिले। इससे उसे पता चला कि उसके बैंक खाते में देशभर के लोगों से ठगी की रकम जमा कराई गई है। कुल राशि करीब 2.7 करोड़ रुपये है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रोहित अपने साथियों के साथ फर्जी दस्तावेज बनाता है। वह फर्जी फर्में बनाकर बैंक खाते खुलवाता है और उनमें ठगी की रकम डलवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें