स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण की तैयारी कर रहा है। इसके लिए मुख्यालय से जिला परिषद और लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) को 17.51 करोड़ रुपये का बजट प्राप्त हुआ है।
प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र लिए 40 लाख से 55.50 लाख का खर्च अनुमानित है। इन रुपयों से 27 गांवों में नए स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण होना है।
इसके निर्माण के बाद कई तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं घर के पास ही उपलब्ध हो सकेंगी। इसमें गर्भवती की जांच, नवजात व शिशु स्वास्थ्य देखभाल, बाल व किशोरावस्था स्वास्थ्य देखभाल समेत कई बुनियादी सुविधाएं प्राप्त होंगी। यहां आने वाले मरीजों के फिजिकल और डिजिटल दोनों ही रिकॉर्ड रखे जाएंगे। इससे चिकित्सक को परामर्श करने में सहायता मिलेगी। यहां बीपी, डायबिटीज समेत कई दवाइयां बीमारियों की दवा भी मुफ्त प्राप्त हो सकेगी। इन स्वास्थ्य केंद्रों के खोलने का मूल मकसद यह है कि सामान्य चिकित्सकीय जांच शहर से दूर गांवों में भी प्राप्त हो सके। नागरिक अस्पताल और पीजीआईएमएस में मरीजाें की भीड़ कम की जा सके।