फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मकान का ताला तोड़कर 1.20 लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की भरत कॉलोनी में चोर मकान का ताला तोड़कर 1.20 लाख रुपये निकाल कर ले गए। किरायेदार यूपी के संभल जिले के गांव रीठ निवासी बिंटू ने सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। बिंटू ने बताया कि वह दो साल से रोहतक में परिवार सहित रहते हैं। वह पुट्टी का कार्य करते हैं। शुक्रवार को वह और परिवार के अन्य सदस्य सुबह काम पर चले गए। शाम को 6 बजे वापस आए तो भाभी का फोन आया। बताया कि कमरे का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने आकर देखा तो अलमारी से 1.20 लाख की नकदी नहीं मिली। सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें