फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक की शैफाली ने 229.17 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए 55 रन

Sun, 19 Oct 2025 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
11...शैफाली वर्मा।
विज्ञापन
रोहतक। सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में बल्लेबाजी करते हुए रोहतक की बेटी शैफाली वर्मा ने 229.17 के स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद 55 रन बनाए। शैफाली ने एक विकेट भी लिया और शानदार फिल्डिंग करते हुए एक कैच भी पकड़ा। वहीं रोहतक की ही सोनिया मेहंदियां ने भी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में 11 रन दिए लेकिन विकेट नहीं मिला।
विज्ञापन

रविवार को खेले गए मैच में हरियाणा ने ओडिशा को 9 विकेट से हराया। मुकाबला कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम ग्वालियर में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओडिशा की शुरूआत शानदार रही। पहला विकेट 79 रन के स्कोर पर गिरा। इसके बाद हरियाणा के गेंदबाज ओडिशा पर हावी होते चले गए और किसी भी बल्लेबाज को चलने नहीं दिया।
ओडिशा ने महज 34 रन के अंदर सात विकेट गंवा दिए व टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बना सकी। ओडिशा की ओर से तन्मयी बेहेरा ने शानदार 51 रन व माधुरी मेहता ने 22 रन बनाए। हरियाणा की ओर से अमनदीप ने तीन, शीतल व करीना ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

हरियाणा ने 13 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया। उसके बाद शैफाली वर्मा व दीया यादव ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। हरियाणा ने 9.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीता। शैफाली वर्मा ने 24 गेंदों पर चार चौके व 5 छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन बनाए। वहीं दीया ने 30 गेंदों पर 11 चौके व एक छक्के की मदद से नाबाद 58 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें