फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक की बॉक्सर बेटी आज पदक का रंग बदलने उतरेंगी रिंग में

Thu, 27 Mar 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
26सीटीके34-आठवीं महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मीनाक्षी को विजेता घो​षित करता रेफरी। स्रोत:कोच - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रोहतक। आठवीं महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रोहतक की बॉक्सर बेटी मीनाक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा इसी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपराजिता ने कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा में चल रही है। वीरवार को मीनाक्षी पदक का रंग बदलने के लिए फाइनल मैच खेलेगी।
विज्ञापन

मीनाक्षी ने बताया कि उसने सेमीफाइनल मैच में दिल्ली की खिलाड़ी संजना को 5-0 से हराया। इस जीत के साथ मीनाक्षी के परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि प्री-क्वार्टर फाइनल में केरल की खिलाड़ी को हराया। क्वार्टर फाइनल मैच में वर्ल्ड की गोल्ड मेडलिस्ट व कॉमनवेल्थ की गोल्ड मेडलिस्ट नीतू काे हराया। उन्होंने बताया कि वह रुड़की गांव में शहीद भगत सिंह स्टेडियम में कोच विजय हुड्डा के पास अभ्यास करती हैं। कोच विजय हुड्डा ने बताया कि अपराजिता ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों की सराहना की व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आगे भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें