जींद रोड पर बाबा बालक नाथ डेरे के पास तालाब।
- फोटो : Amar Ujala
ः पुलिस ने कब्जे में लेकर भिजवाया पीजीआई
ः अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज
रोहतक।
पुलिस के मुताबिक शनिवार को करीब 11 बजे सूचना मिली कि जींद रोड पर बाबा बालकनाथ डेरे के साथ लगते तालाब में नवजात शिशु का शव उतरा रहा है। गौकर्ण चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद जांच की तो पता चला कि यह चार माह का भ्रूण है। इसके पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन यह पता नहीं लग सका कि भ्रूण किसने फेंका है। इसके बाद भ्रूण को पीजीआई में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। इस संबंध में सिटी थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।