फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण भारत दर्शन का सफर होगा कूल-कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
0 आईआरसीटीसी की भारत दर्शन ट्रेन में रहेंगे अब एसी कोच भी, प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन आएगी ट्रेन प्रयागराज। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने दक्षिण भारत के लिए अब एसी ट्रेन चलाने की तैयारी की है। आईआरसीटीसी की दक्षिण भारत दर्शन ट्रेन 28 अप्रैल को रवाना होगी जो आठ मई को वापस आएगी। इस दौरान ट्रेन के माध्यम से लोग रामेश्वरम, मदुरई (मीनाक्षी मन्दिर), कोवलम बीच, तिरुवनन्तपुरम (पद्मनाभम् मन्दिर), तिरुपति में श्री पद्मावती मन्दिर, श्री कपिलेश्वरा स्वामी मन्दिर, इस्कॉन मन्दिर, श्री कालाहस्ती मन्दिर एवं मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (कुरनूल टाउन) आदि धार्मिक स्थल जा सकेंगे। आईआरसीटीसी की इस ट्रेन में एसी के अलावा स्लीपर कोच भी रहेंगे। एसी थ्री कोच में सफर के लिए यात्रियों को 28750 एवं स्लीपर श्रेणी में सफर के लिए 20440 रुपये देने होंगे। ट्रेन प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन भी आएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा के अनुसार प्रयागराज संगम के अलावा ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, झांसी और कानपुर से भी रहेगी। इस पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन,  बसों में सफर एवं संबंधित स्थान पर ठहरने की भी व्यवस्था की जाएगी।  दर्शन यात्रा के दौरान हाइजिन के हाई स्टैंडर्ड रखे जाऐंगे एवं कोविड सेफ्टी प्रोटोकाल का भी पालन किया जाएगा। प्रयागराज जंक्शन स्थित आईआरसीटीसी के कार्यालय एवं 7081586383/8287930932 नंबर पर अन्य जानकारी एवं बुकिंग करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें