दिसंबर 2021 में अशोक हत्याकांड के बाद डाली गई भाई मटरी पहलवान के नाम से पोस्ट
- फोटो : Amar Ujala
रोहतक।
रोहतक पुलिस को अहम कामयाबी मिली है। अपराध जांच शाखा वन ने 10 हजार के इनामी बदमाश विकास उर्फ मटरी को गिरफ्तार कर लिया। उसे हिसार की उकलाना मंडी से काबू किया गया है, जहां वह किराए पर रह रहा था। साथ ही पुलिस ने उसके एक साथी को सामन गांव से गिरफ्तार किया है। दोपहर 1:30 बजे पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा पूरे मामले का खुलासा करेंगे।
बता दें कि विकास उर्फ मटरी महम के सामन गांव का रहने वाला है। 1 साल पहले गांव के युवक रोहित की हत्या के मामले में उसका नाम उछला था। इसके बाद अब गांव मे टेलर अशोक की हत्या हुई। उसमें भी पुलिस को
की तलाश थी, लेकिन वह विकास की तलाश थी। बार-बार पुलिस को चकमा दे रहे विकास को कलानौर में सीआईए प्रथम की पुलिस ने उसे घेर लिया था, लेकिन वह साथियों सहित चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा।
.....
टेलर हत्याकांड के बाद डाली थी सोशल मीडिया पर मटरी के नाम से पोस्ट
सामण गांव में पिछले साल पुट्टी रोड पर टेलर की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। हत्या के बाद मटरी पहलवान
के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली गई। पोस्ट में लिखा हुआ था कि उसको आज के हालात के लिए मजबूर करने वालों का यही हाल होगा। पुलिस को बाद में पता चला रहा था मटरी ने पोस्ट अपने एक दोस्त के माध्यम से डलवाई थी। इसके बाद से गांव में डर का माहौल पैदा हो गया था। तभी से पुलिस मटरी के पीछे लगी हुई थी। अब जाकर अपराध जांच शाखा प्रथम को कामयाबी मिली है।
...
अंकित उर्फ बाबा के बाद मटरी पहलवान की गिरफ्तारी पुलिस की अहम कामयाबी
पुलिस रिकॉर्ड में हिमांशु उर्फ भाऊ, विकास उर्फ मटरी, नवीन और वंडर और अंकित उर्फ बाबा टॉप लिस्ट में थे। मार्च माह में रिटोली निवासी अंकित उर्फ बाबा के बाद पुलिस सामन निवासी विकास रूम मटरी को गिरफ्तार कर चुकी है।अब पुलिस का फोकस हिमांशु उर्फ भाऊ और नवीन उर्फ वंडर पर है।