अवैध संबंध और ब्लैकमैकिंग के चलते हुई थी युवक की हत्या
बरेली। फरीदपुर के गांव अमरेख में होली वाले दिन हुई सुनील की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। वह गांव में ही रहने वाली अपनी पूर्व प्रेमिका एकता को अश्लील वीडियो की वजह से ब्लैकमेल कर रहा था। इस पर होली वाले दिन प्रेमिका से उसे बाहर बुलवाया गया। फिर उसके पिता राजकुमार, उसके भाई सौरभ और उसके पति सतेंद्र ने गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।