फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का टीकाकरण अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक। कोविड -19 से भावी पीढ़ी को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों को सुरक्षा चक्र मुहैया कराने की पहल की है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग बच्चों को कोर बी वैक्स नामक वेक्सीन लगाएगा। सामान्य अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने दोपहर पौने एक बजे एक बच्ची को टीका लगवा कर टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। दोपहर 2 बजे तक 2 बच्चों ने ही टीका लगवाया। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने कहा कि बुधवार को सरकार ने टीकाकरण अभियान शुरू करने के निर्देश जारी किये। इसके बाद सिविल अस्पताल, पीजीआई व अन्य केंद्रों पर टीकाकरण शुरू किया गया। पहले दिन दो बच्चों को टीका लगाया गया। टीका लगने के बाद बच्चों को किसी भी तरह की समस्या नही हुई। बच्चों को टीका लेने के बाद वहां आराम करने के लिए भी जगह दी गई। इससे पूर्व सिविल अस्पताल, पीजीआई व अन्य जगह दोपहर 12:30 बजे तक पोर्टल बंद रहा। मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद पोर्टल खोला गया और टीकाकरण शुरू हुआ। टीकाकरण के संबंध में वीसी के जरिये मुख्यालय से सीएमओ को जरूरी निर्देश भी दिये गए। सिविल अस्पताल में सीएमओ ने एक बच्ची को टीका लगवा कर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। उनके साथ डिप्टी सीएमओ डॉ. केएल मलिक, एसएमओ डॉ. रमेश चंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें