फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा काटने को लेकर मां-बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस के मुताबिक निंदाना गांव निवासी 24 वर्षीय मोनू ने दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का कार्य करता है। बुधवार को वह अपनी मां संतोष के साथ घेर में चारा काटने गए थे, जहां पहले से उसकी चाची प्रेम व चाचा का लड़का रोहित आटा पीस रहे थे। जब उनको पहले चारा काटने की कहा तो भड़क गए। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से उसकी मां व उस पर वार किया। साथ ही धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायलों को महम के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। महम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें