फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के पीजीटी टीचर को पहले टक्कर मारी, फिर जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक पुलिस के मुताबिक जींद चौक के नजदीक पावर हाउस चौक के पास रोहताश नगर निवासी दिनेश ने दी शिकायत में बताया कि वह जींद के शामलो कलां स्कूल में पीजीटी टीचर है। चार दिन पहले उसके घर पर शाम को सत्संग था। अगले दिन शाम पांच बजे वह टेंट की पेमेंट देने के लिए अपने दोस्त भिवानी जिले के गांव रावण निवासी गुरु प्रसाद के साथ डेयरी मोहल्ले में जा रहा था। रास्ते में जब रामजोहड़ी के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जब इसका विरोध किया तो युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। साथ ही पैसे छीनने लगे। साथ ही ईंट से हमला कर दिया। किसी तरह दोनों बचकर निकले। इसके बावजूद युवकों ने उनका पीछा किया और गली में घेर लिया। उसका मोबाइल फोन व हेलमेट भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें