रोहतक।
जिले के रिटोली गांव में हत्या की वारदात थम नहीं पा रही हैं। एक सप्ताह में सोमवार सुबह तीसरी हत्या कर दी गई। गांव का युवक प्राइवेट बस लेकर रिटोली से रोहतक आ रहा था। डीजल मोड़ पर बस के अंदर बैठे हमलावरों ने उसे गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वारदात पुरानी रंजिश से जुड़ी हुई है या दूसरा मामला है।पुलिस इसकी अभी जांच पड़ताल कर रही है।
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गांव के युवक 38 हंसराज ने प्राइवेट बस ले रखी है। हर रोज की तरह हंसराज सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे गांव से सवारियां भरकर रोहतक के लिए रवाना हुआ था। जब बस डीघल मोड़ पर पहुंची तो किसी ने पीछे से उसे गोली मार दी अचानक फायरिंग से बस में अफरा तफरी मच गई।मामले की सूचना परिजनों को दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और तत्कालीन उसे पीजीआई ट्रामा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बता दें कि इससे पहले बुधवार की शाम गांव में पुरानी रंजिश के चलते 22 वर्षीय युवक रोहित को गोली मार दी गई थी। जब हमलावर भागने लगे तो गांव के बुजुर्ग 60 वर्षीय राजेंद्र ने पकड़ने का प्रयास किया। हमलावरों ने उसकी भी गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि रोहित की पीजीआई मे मौत हो गई थी। इससे पहले भी गांव में गोली चलने की वारदात हो चुकी हैं।