फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वितीय चरण के अंत्योदय मेले में 693 परिवारों को मिलेगा विभिन्न योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
एसडीएम महेंद्रगढ़ दिनेश कुमार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत द्वितीय चरण के अंत्योदय मेलों की कड़ी में सोमवार को सतनाली के बीडीपीओ कार्यालय में मेले का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि मेले के लिए सतनाली खंड कार्यालय में जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। मेले में चयनित किए गए 693 परिवारों को बुलाया गया है। इन सब परिवारों की पहले काउंसलिंग की जाएगी तथा उनसे उनकी रूचि के अनुसार योजनाओं से जोड़ने के लिए स्वीकृति ली जाएगी। एसडीएम ने बताया कि इस अंत्योदय मेले में 18 विभागों की 100 से भी अधिक योजनाओं के लिए नागरिकों को विकल्प दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि एलडीएम की देखरेख में मौके पर ही विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे जो आवेदन करने के साथ ही इस बारे में आगे की कार्यवाही करेंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य अति गरीब परिवारों को एक निश्चित आय तक पहुंचाना है ताकि उनका जीवन स्तर ऊपर उठ सके। इन गरीब लोगों के स्वरोजगार के लिए यह योजना का बहुत ही कारगर साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें