फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरावड़ के जंगलों में नील गाय का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान सूचना मिली कि किसी ने गिरावड़ गांव के सुनसान जंगल में ड्रेन के पास नील गाय का वध किया जा रहा है। तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही शिकारी जा चुके थे। ड्रेन के पास केवल नील गाय का सिर, खून से लथपथ खाल व हड्डी मिली। पुलिस ने चमड़ी व खाल को कब्जे में लिया। इसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 51-53-1972 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास के गांवों में पुलिस खुफिया तंत्र के माध्यम से शिकारियों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें