रोहतक।
पुलिस के मुताबिक चुलियाना गांव निवासी नितेश ने दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का कार्य करता है। वह गांव के युवक प्रमजीत व साहिल के साथ ट्रैक्टर-ट्राली लेकर बालंद गांव गए थे, ताकि रेत भरकर ला सकें। शाम करीब साढ़े 7 बजे वापस लौट रहे थे। रास्ते में गांव से पहले प्रेम के कोठड़े के पास पहुंचे तो गांव के युवक संदीप, प्रमोद, प्रदीप, सचिन, संतकुमार, संदीप, प्रेम व निखलेश ने रास्ता रोक लिया। एक युवक ने ट्रैक्टर बंद कर दिया। जबकि दूसरे के हाथ में पिस्तौल थी। दो युवक फरसा लिए हुए थे। आरोपियों ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर हथियारों सहित मौके से फरार हो गए।