फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीला बाईपास पर 4 दुकानों की खरीद के नाम पर 65 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
: फर्जी फर्म के नाम इकरारनामा करने का आरोप : भरत कॉलोनी निवासी जसपाल ने कराया मकरौली के युवक के खिलाफ केस दर्ज रोहतक। पुलिस के मुताबिक भरत कालोनी निवासी जसपाल सिंह ने दी शिकायत में बताया कि उने मकड़ौली खुर्द निवासी सुभाष से 2016 में चार दुकानें खरीदी थी। इसके लिए 2016 में इकरारनामा हुआ था, जिसके लिए उसने बयाने के तौर पर 60 लाख रुपये चेक के माध्यम से और 5 लाख रुपये बाद में नकद दिए थे। बाद में पता चला की सारा लेन - देन एक फर्म के नाम पर हुआ है जो कि सुभाष चन्द्र फर्म में साझेदार नहीं है। न ही उसके नाम पर कोई दुकान है। आरोपी ने सुभाष चन्द्र ने धोखाधड़ी की नियत से खुद को फर्म में सांझेदार बता कर राशि गबन कर ली। इकरारनामे का समय पुरा होने पर जब सुभाष चन्द्र से दुकानें देने का आग्रह किया, लेकिन आरोपी ने दुकानें देने से इन्कार कर दिया और कुछ समय के लिए गायब हो गया। बाद में आश्वासन देता रहा, लेकिन अभी तक न तो दुकानें दी और न पैसे वापस किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें