फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत रोड पर निजी बस कंडक्टर को पीटा, बैग भी छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस के मुताबिक जींद बाईपास निवासी प्रदीप ने दी शिकायत में बताया कि वह निजी बस पर कंडक्टर है। सोमवार शाम 5 बजकर 10 मिनट पर बस रोहतक से सोनीपत के लिए चली थी। 6 बजे के आसपास जब बस आसन गांव के बस स्टेंड पर पहुंची तो कन्साला गांव के कुछ लड़के कार व बाइकों पर सवार होकर आए। उसे नीचे उतारकर मारपीट करना शुरू कर दिया। युवकों ने उसका बैग छीन लिया, जिसमें 22 हजार रुपये की नकदी थी। साथ ही गले से सोने की चेन तोड़ ली। मामले की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी विकाश, मोनी उर्फ राहुल, रवि, कन्नू, जेनियन व अजय सहित 10 से 12 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें