फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु संतों के पास आया युवक ढाई लाख रुपये की ठगी करके फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस के मुताबिक हांसी के खरकड़ा गांव निवासी विनोद ने दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथी गौतम , वीरभान , कृष्ण , काला व रमेश के के साथ धान की पराली का कारोबार करता है । इसके लिए भगवतीपुर गांव के पास पराली खरीद कर रखी हुई है, जहां से उसे मशीन से काटकर राजस्थान में बेचते हैं। वहीं पर सामने एक खाली ढाबा पड़ा है, जहां पर वे सभी साथी रहते हैं। साथ ही वहीं पर अपने ट्रैक्टर और ट्राली रखते हैं। कुछ समय से कुछ साधु संत भी ढाबे में ठहरे हुए हैं, जिनके पास एक अनुज नाम का युवक आया। युवक ने खुद को ठेकेदार बताया और बोला वह आपके ट्रैक्टर सड़क की मिट्टी समतल करने में लगवा देगा। इसके लिए पहले प्रति ट्रैक्टर 35 हजार रुपए की सिक्योरिटी जमा करानी पड़ेगी। आरोपी ने 7 ट्रैक्टरों के 2लाख 55 हजार रुपये ले लिए और कहा कि पोली प्लांट पर आ जाना। जब वे पोली प्लांट पर पहुंचे तो वहां बताया गया कि अनुज नाम का कोई व्यक्ति यहां नहीं रहता और न ही उसका प्लांट से कोई संबंध है। इस तरह अनुज नाम के युवक ने उनसे धोखाधड़ी करके लाखों रुपए ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित पराली व्यापारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें