माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। हिंदू शिक्षण संस्थान की नई कार्यकारिणी की चुनावी प्रक्रिया के तहत शनिवार को नामांकन का अंतिम दिन गहमा गहमी भरा रहा। दोपहर एक बजे तक 25 नामांकन दाखिल हुए।
संस्थान के चुनाव को लेकर शनिवार को चुनावी माहौल गरमाया रहा। प्रधान, उपप्रधान, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों का आना जाना लगा रहा। यहां दोपहर एक बजे तक 25 लोगों ने आवेदन किए। शाम 4 बजे तक आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी।