रोहतक। एलिवेटेड ट्रैक के बराबर प्रस्तावित 1750 मीटर लंबी और 15 फुट चौड़ी सड़क बनाने के लिए नगर निगम में शनिवार की सुबह टोटल मशीन से जद में आ रही प्रोपर्टी चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया। एसडीएम राकेश सैनी और तहसीलदार शिवकुमार की मौजूदगी में डबल फाटक से टोटल मशीन से नाप शुरू हो गई है, जो रविवार तक पूर्ण हो सकेगी। निगम के कानूनगो डॉक्टर संदीप ने बताया कि टोटल मशीन एरियल ( हवाई नाप) होती है। इसकी मशीन बजरंग भवन स्थित एक होटल की छत पर लगी है। पूरा नक्शा हवाई होगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रिंसिपल सेक्रेट्री को रिपोर्ट सबमिट की जाएगी। इसके बाद अन्य काम होगा।