माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक।
शहर के पुराना बस अड्डा के पास बुधवार सुबह पुलिस को एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। इसकी देर रात किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह किसी ने पुराना बस अड्डा धर्म कांटा चौक के पास शव पड़ा होने की सूचना दी। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान नहीं हुई है। इसे देर रात अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में लगी चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव की पहचान के लिए शव गृह में रखवा दिया है।