फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में मिला बहादुरगढ़ की लड़की का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक। शहर के जीन्द रोड स्थित एक होटल में बुधवार सुबह पुलिस को 25 साल की लडकी का शव मिला। होटल के कमरे में लड़की के नशे की हालत में पड़ा होने जानकारी है। दोपहर बाद तक परिजन रोहतक नहीं पहुचे थे। इस कारण पुलिस कार्रवाई नहीं हो पाई। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को जींद रोड स्थित होटल के एक कमरे में एक लड़की का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जो कब्जे में लिया और जांच शुरू की। युवती बहादुरगढ़ रहने वाली बताई गई है। नशे की लत की आदी मंगलवार रात यहां आई थी। पुलिस को होटल से इसकी आईडी के साथ एक युवक की आईडी भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि युवक को युवती की मौत के बाद देर रात होटल ले जाया गया है। पुलिस ने होटल संचालक व युवक दोनों को हिरासत में ले लिया है। दोपहर बाद तक इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई थी। दोपहर बाद तक भी लड़की के परिजन मौके पर नहीं पहुंचे थे। इस कारण पुलिस कार्रवाई नहीं हो सकी। डीएसपी डॉ. रविंदर खुद मौके मुआयना करने में वहां पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। यहां एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया ने मौके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। देर शाम तक पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी रही। शहर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को होटल के कमरे में लड़की का शव होने की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई की जा रही है। लड़की के परिजनों का इंतजार है। उनके आने पर दिये जाने वाले बयान के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें