फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली से रोहतक आया युवक तीन किलो चरस सहित काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अपराध जांच शाखा प्रथम प्रभारी अनेश कुमार ने बताया कि सीआईए की एक टीम गश्त के दौरान सांपला पहुंची। सूचना मिली कि यूपी से आया एक युवक बैग में झज्जर फ्लाईओवर के नीचे बैग में नशीला पदार्थ लेकर खड़ा है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर शक के आधार पर एक युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक की पहचान यूपी के बरेली जिले के गांव गुलारिया निवासी नरेंद्र के तौर पर हुई। तलाशी के दौरान कब्जे से बैग में तीन किलो चरस मिली। आरोपी के खिलाफ सांपला थाने में 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें