माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक।
नियम 134 ए के तहत दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को निजी स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए मंगलवार को अभिभावकों ने लघु सचिवालय परिसर में कक्षा लगाई। पिछले एक महीने में अनेक बार अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद दाखिला नहीं मिलने से आहत अभिभावकों ने यह कदम उठाया।
मंगलवार को अभिभावक मंच ए वेलफेयर सोसाइटी, जनवादी महिला समिति, स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया अन्य संगठनों के साथ दाखिले से वंचित बच्चों के अभिभावक लघु सचिवालय पहुंचे। यहां इकट्ठे होकर सभी ने आयुक्त कार्यालय में बच्चों की कक्षा लगाने का फैसला लिया। अभिभावक उपायुक्त कार्यालय की ओर जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस व अभिभावकों के बीच काफी देर तक जोर आजमाईश चली। बाद में अभिभावक वहीं गैलरी में फर्श पर बैठ गए। यहीं उन्होंने बच्चों की कक्षा लगाई। दोपहर तक कक्षा जारी रही। अभिभावकों ने भी नारेबाजी के जरिये रोष प्रकट किया।