फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्षियों के घौंसले थे पेड़ पर, फिर भी काट ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस के मुुताबिक वन विभाग के दरोगा सतबीर व वन रक्षक सुभाष ने दी शिकायत में बताया कि विभाग को सूचना मिली कि सोनीपत रोड पर निजी अस्पताल के पास सफेदे का एक हरा पेड़ कटा हुआ है। विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हरा पेड़ चोरी मिला। जांच में पता चला कि एक युवक ने पेड़ काटने की अनुमति मांगी थी, लेकिन उसे वन विभाग ने अनुमति नहीं दी थी। जन जीवन को बचाने के लिए पेड़ व पौधों को सुरक्षित रखना आवश्यक है। पेड़ को काटकर मनुष्यों तथा पक्षियों के लिए खतरा उत्पन्न किया है। साथ ही सरकारी सम्पत्ति का नुकसान पहुंचाया गया। पेड़ पर पक्षियों द्वारा अपने घोंसले बनाए हुए थे। कोरोना महामारी के दौर में जहां एक तरफ ऑक्सीजन की कमी देखी है वहीं दूसरी तरफ हरा पेड़ काट दिया गया। पुलिस ने मामले में चोरी व 3 पीडीपी एक्ट 1984 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें