गौड़ कॉलेज में हुई संगोष्ठी में शामिल प्रतिभागी।
- फोटो : Amar Ujala
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक।
गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय में यूथ रेड क्रॉस सेल के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस पर ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य डॉ. मीना शर्मा ने विवेकानंद के जीवन से सीख लेने पर बल दिया। कार्यक्रम में डॉ. विनोद कुमार, यूथ रेड क्रॉस काउंसलर ने अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने गीत, कविताओं के माध्यम से युवा दिवस की महता पर प्रकाश डाला। श्वेता, रेणु, अरविंद, धर्मेंद्र, दिव्या, पिंकी, काज़ल, रिया व अन्य विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर डॉ. महाश्वेता, डॉ. गीता रानी, डॉ. सविता, डॉ. मोना, सोन किरण, पूनम आदि उपस्थित रही।